फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीकानेर एक्सप्रेस पौने दो घंटे, गीता जयंती एक घंटे की देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को 13 ट्रेनें देरी से पहुंची। इसी कड़ी में बीकानेर एक्सप्रेस पौने दो घंटे तो गीता जयंती एक घंटे की देरी से पहुंची। यात्री रोशन और मनीष ने बताया कि स्टेशन पर घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। समय पर ट्रेन ना आने के कारण हम अपने गंतव्य पर समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। लंबा इंतजार करने से यात्री परेशान हो जाता हैं। जिन महिलाओं के साथ छोटे बच्चे होते हैं उन्हें तो इतना लंबा इंतजार करना ज्यादा मुश्किल होता है। यदि ट्रेनें सही समय पर स्टेशन पर आ जाएं तो हमारा समय खराब होने से बच सकता है और हमें ज्यादा परेशान भी नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


बॉक्स

ये ट्रेनें पहुंची देरी से

बीकानेर एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह जम्मू तवी एक्सप्रेस 33 मिनट, झेलम एक्सप्रेस 39 मिनट, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू आधे घंटे की देरी से पहुंची। टाटनगर एक्सप्रेस 27 मिनट , सचखंड एक्सप्रेस 24 मिनट, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 मिनट की देरी से पहुंची। अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू 18 मिनट , जम्मू मेल 16 मिनट और शान ए पंजाब एक्सप्रेस 12 मिनट की देरी से पहुंचीं।




वर्जन :

रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाईं। जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर यात्री किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो खास ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरज कपूर, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें