पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सोमवार को 7 सेक्टरों में 64 प्लॉटों की ऑनलाइन बोली लगाई गई। हर प्लॉट आधार मूल्य से काफी महंगा बिका। विभाग ने लक्ष्य के मुकाबले करीब दो करोड़ रुपये ज्यादा कमाए।
सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ऑनलाइन बोली हुई। सभी प्लॉट मालिकों की रिपोर्ट मुख्यालय में तैयार हो गई है। 15 दिन बाद स्थानीय कार्यालय में रिपोर्ट भेज दी जाएगी। विभाग ने पहले 87 प्लॉट बेचने का नोटिस जारी किया था, बाद में इसे 64 कर दिया गया था। बोली में सबसे अधिक 31 प्लॉट सेक्टर 13 में बिके हैं। सेक्टर 13 ही लोगों की पहली पसंद था। विभाग ने 9.35 करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य रखा था, जबकि 11.40 करोड़ रुपये कमाए हैं।
डेढ़ साल में लगभग 150 प्लॉट बेचकर 311 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मार्च तक विभाग का लक्ष्य 700 करोड़ रुपये और कमाने का है। विभाग को मार्च तक 1050.88 करोड़ रुपये की भूमि बेचने का लक्ष्य मिला है। विभाग को सात सेक्टरों में 450 प्लॉट की बोली लगानी है। विभाग के अधिकारी बड़ी व्यावसायिक साइट की बोली के लिए निवेशकों से भी संपर्क कर रहे हैं। इन डेढ़ साल में पहली बार एक ही दिन में सात रिहायशी सेक्टर में 64 प्लॉटों की की बोली होगी, जिसमें 2 मरला (65.77 वर्ग गज) से लेकर एक कनाल (605 वर्ग गज) के प्लॉट हैं।
इन सेक्टर में इतने प्लॉट की हुई बोली-
सेक्टर-13 में सबसे अधिक 31 प्लॉट, सेक्टर-18 में 10 और सेक्टर-12 में 4 प्लॉटों की बोली हुई। इसी तरह से सेक्टर-25 पार्ट-2 में 8, सेक्टर-17 में 7, सेक्टर-24 में 2 और सेक्टर-11 में 2 प्लॉटों की ई-बोली हुई।
सेक्टर को आबाद करने का प्रयास : मलिक
सेक्टर में काफी प्लॉट खाली पड़े हैं। अधिक से अधिक प्लॉट की बोली कर सेक्टर को आबाद करने का प्रयास है। सोमवार सुबह ऑनलाइन बोली शुरू हो गई थी। शाम पांच बजे तक बोली हुई है। 7 सेक्टर में 64 प्लॉट की बोली की गई है। - अनुपमा मलिक, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी