फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार डायर्स एसोसिएशन के प्रधान चुने गए भीम राणा

विज्ञापन
पानीपत। लगातार तीसरी बार प्रधान बनने पर भीम राणा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए उद्योगपत? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। द पानीपत डायर्स एसोसिएशन की आम सभा शनिवार को सेक्टर-25 स्थित अमोरे गार्डन में हुईं। इसमें भीम राणा को तीसरी बार सर्वसम्मति से एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। उन्होंने एसोसिएशन की लंबित मांगों को पूरा कराने के साथ ही उद्यमियों को समस्याओं को प्रशासन के सहयोग से हर कराने का आश्वासन दिया। आम सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के सरपरस्त मनोज दीवान और राजपाल सहरावत ने की।
विज्ञापन

प्रधान भीम राणा ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों का विवरण दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी कार्यकारिणी सहित त्यागपत्र दे दिया ताकि सदन आगामी कार्यकाल के लिए प्रधान का चुनाव कर सके। नए अध्यक्ष के चुनाव पर विचार विमर्श करने पर पूरा सदन इस बात पर सहमत हुआ कि भीम राणा ने सेक्टरों में विकास बड़े पैमाने कराया है। हर वक्त उद्यमियों के साथ खड़े रहे। शासन एवं प्रशासन से बेहतर तालमेल बना समस्याओं को हल करवाते रहे। ऐसे में भीम राणा को पुन: प्रधान पद की जिम्मेदारी देना तय किया गया। उनके नाम का प्रस्ताव एक्सपोर्ट असोसिएशन के प्रधान ललित गोयल ने रखा। जिसका अनमोदन रामप्रकाश गुप्ता ने किया। इसका पूरे सदन ने हाथ उठाकर समर्थन किया। सरपरस्त मनोज दीवान एवं राजपाल सहरावत ने भीम राणा के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें