फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पर्यावरण प्रबंधन सोसायटी के भीम राणा बने प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा पर्यावरण प्रबंधन सोसायटी के प्रधान दूसरी बार भीम राणा निर्वाचित हुए हैं। इस बार उनके सामने किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। इसलिए वे निर्विरोध प्रधान चुने गए। चुनाव अधिकारी पवन कुमार बंसल ने उनको निर्विरोध प्रधान निर्वाचित घोषित किया।
विज्ञापन


पवन कुमार बंसल ने बताया कि पूरे पैनल के विरुद्ध ही किसी ने पर्चा नहीं भरा। इसलिए पूरा पैनल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। वरिष्ठ उपप्रधान आत्म प्रकाश आहूजा (फरीदाबाद), उपप्रधान वाम देव भारद्वाज (बहादुरगढ़), सचिव संजीव अरोड़ा (पानीपत), सह सचिव राजिंदर शर्मा (अंबाला), खजांची नरेश जिंदल (बहादुरगढ़), विजय कुमार गुरुग्राम, राजपाल सिंह पानीपत, राम प्रताप गुप्ता पानीपत, प्रवीण मित्तल पानीपत, अनुज गुलयानी पानीपत और विजय कुमार गर्ग शाहाबाद मारकंडा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया।
भीम राणा कई संस्थाओं से जल तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित हो चुके है। भीम राणा ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा से हरियाणा पर्यावरण प्रबंधन सोसायटी के कार्य करेंगे। उद्यमियों की पर्यावरण को लेकर समस्याओं को प्रमुखता के साथ समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें