फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़ को मिली दो बार जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन की कार्यकारिणी की घोषणा करने के बाद रात को भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सुधीर जाखड़ को दो दिन में दो बार जान से मारने की धमकी दी गई। गांव अहर के नाम से उन्हें धमकी दी गई, जिसके बाद अहर के ग्रामीणों ने सुधीर जाखड़ को गांव का समर्थन दिया है। सुधीर ने इस मामले में सेक्टर-11-12 चौकी पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

भाकियू के जिला प्रधान सुधीर जाखड़ ने बताया कि बुधवार की रात को अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने सुधीर जाखड़ के घर का पता पूछा और कहा कि गांव अहर में आकर दिखाए। जिसके बाद सुधीर ने भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों को धमकी के बारे में बताया। साथ ही धमकी दिए जाने के बारे में सुधीर जाखड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि अहर गांव के कुछ लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं और वह आरोपियों के खिलाफ शिकायत देगें। वीरवार को उन्हें फिर से धमकी मिली। उसने कहा कि तू आया नहीं और जब भी आएगा जान से मार दिया जाएगा। कॉल करने वाले ने खुद को एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता होने का दावा किया है।
अहर गांव में आने की दी थी धमकी, अगले दिन अहर वासियों ने दिया समर्थन
अहर गांव के कुछ लोगों द्वारा भाकियू के जिला अध्यक्ष को धमकी दी गई है कि वह गांव में आकर दिखाए नहीं तो हम ही तेरे घर पर आ जाते है, अपना पता बता दे। जिसके बाद वीरवार को अहर गांव वासियों ने सुधीर जाखड़ के पास कॉल कर गांव की ओर से पूरा समर्थन दिया। गांव वासियों ने कहा कि जब भी वह कभी भी गांव में आएं, उनका स्वागत है।
विज्ञापन

सुधीर जाखड़ की ओर से शिकायत दी गई है, जिस पर जांच शुरू कर दी है। गहनता से जांच के लिए दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया है। जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-प्रमोद कुमार, इंचार्ज, सेक्टर 11-12 चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें