फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसानों की मांगों के लिए भाकियू ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन किसानों की समस्याओं के समाधान और मांगों के लिए सोमवार को सड़क पर उतर आई। जिला सचिवालय के सामने एलिवेटेड हाईवे के नीचे तीन घंटे का धरना दिया और जीटी रोड पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला सचिवालय पहुंचकर एसडीएम मनदीप कुमार के मार्फत मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरकार को जल्द ही समस्याओं का समाधान न करने पर प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी है।
भाकियू के प्रदर्शन की अगुवाई किसान भवन के जिला प्रधान दिलबाग बिंझौल और युवा प्रधान बिंटू मलिक ने की। इसका संचालन मनोज जागलान ने किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के हिसार, रोहतक व झज्जर में जलभराव की वजह से लाखों एकड़ खरीफ की फसल पूर्ण तौर पर बर्बाद हो गई और रबी की फसलों की बिजाई भी नहीं हो पाई। जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। इसका स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

धान घोटाले की पारदर्शी ढंग से जांच की जानी चाहिए और दोषी अधिकारियों व मिलर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं। उत्तराखंड की इकबालपुर शुगर मिल में 2017 से लंबित हरियाणा के किसानों की 70 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया धनराशि का तुरंत भुगतान कराया जाए।
प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा बिजली की हाईटेंशन लाइन के मुआवजे के लिए एक अच्छा कानून बनाया है लेकिन अधिकारियों व कंपनियों द्वारा आपसी मिलीभगत करके उसको धरातल पर लागू नहीं किया। इससे किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर भाकियू सिद्धपुरा के प्रधान अभिमन्यु कोहाड़, होशियार सिंह गिल, रविंद्र अहलावत, शमशेर पूनिया, अनिल कादियान, सत्ता शाहपुर, हाफिज खान मेवाती, रणबीर चमराड़ा, दशरथ मलिक, बेदी दहिया, वीरेंद्र पहल, अनिल बेनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें