समालखा। चुलकाना गांव में उधार दिए रुपये मांगने गए एक युवक पर परिवार के सदस्यों सहित मिलकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घायल राजेंद्र को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया। घायल को करनाल कल्पना चावला अस्पताल में भेजा है। समालखा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
घायल राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 25 मार्च की सुबह आठ बजे अनिल के घर अपने उधार के पैसे मांगने गया था। उसने गली में खड़ा होकर आरोपी को आवाज लगाई तो अनिल ने अपने घर से ही उसे सबक सिखाने की धमकी दी। राजेंद्र डर के मारे वापस लौटने लगा, तभी अनिल और उसके परिजनों ने उसका रास्ता रोक लिया। तीन लोगों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमले में उसके सिर और शरीर पर कई जगह चोटें आई। वह बेहोश होकर गली में ही गिर पड़ा। शोर सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से धमकी देकर फरार हो गए। समालखा थाना पुलिस के प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।