फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिहायशी क्षत्रों से बचकर निकल रहे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में जीटी रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश करने पर उनके चालान किए जाते है। इसके लिए भारी वाहन चालकों ने एक नया उपाय खोज निकाला है। इसमें वह रिहायशी क्षेत्र की गलियों का इस्तेमाल करके अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाते है। इसमें न तो उनको पुलिस का डर रहता है और न ही कोई टैक्स देना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर में सुबह आठ बजे से रात को आठ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश वर्जित होने के बावजूद भी वाहन चालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों द्वारा दिनभर जीटी रोड पर भारी वाहनों के चालान किए जाते है। इसके लिए वह रिहायशी क्षेत्र में गलियों से होकर अपने निर्धारित स्थान पर जा रहे हैं। सेक्टर-24 के स्थानीय निवासी सुभाष, कुलदीप और सूरज ने बताया कि उनके घर के बाहर से कई बार भारी वाहन गुजरते है।
इससे उन्हें हादसों का खतरा सताता है। क्योंकि गलियों में दिनभर छोटे बच्चे खेलते रहते है। साथ ही उन्होंने कई बार वाहन चालकों को इसके लिए मना किया लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने समस्या के निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन को रिहायशी क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की बात कही है। इससे आमजन को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें