फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीडीपीओ, पूर्व महिला सरपंच, ग्राम सचिव व दो फर्म मालिकों ने किया 49.28 लाख का गबन, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/मतलौडा। सुताना गांव में पूर्व सरपंच ने गांव में विकास कार्य कराने के नाम पर 49.28 लाख रुपये का गबन कर दिया। इसमें 47.50 लाख की पंचायती जमीन पर 27 सबमर्सिबल दिखाए और 22 मजूदरों की स्टेडियम में सफाई करने की दिहाड़ी दिखाकर पंचायत को 1.78 लाख का चूना लगा दिया। यह सारा फर्जीवाड़ा तत्कालीन खंड विकास अधिकारी, ग्राम सचिव व दो फर्म मालिकों की मिलीभगत से किया गया था। सरपंच के फर्जी बिलों को बीडीपीओ ने पास किया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से की थी। मतलौडा पुलिस ने सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर तत्कालीन बीडीपीओ अशोक छिक्कारा और पूर्व सरपंच अनीता समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सुताना गांव की पूर्व सरपंच अनीता के गांव के विकास कार्यों के एवज में गबन करने की शिकायत मिली थी। दस्ते के इंस्पेक्टर राज सिंह ने मामले की जांच की थी। जांच में पाया गया कि पूर्व सरपंच अनीता देवी ने वर्ष 2016 से 2020 तक अपने कार्यकाल के दौरान शामलात भूमि पर 55 सबमर्सिबल लगवाए गए। 2021 में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो गया था। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक छिक्कारा को प्रशासक नियुक्त किया गया था। बीडीपीओ अशोक छिक्कारा ने अपने कार्यकाल के दौरान प्लांट नंबर तीन, पांच, 10, 17, 20, 27 व 29 में नए सबमर्सिबल लगाने का खर्च दर्शाया गया। इन्हीं नौ प्लॉटों में सरपंच अनीता ने अपने कार्यकाल 2016-2020 तक इन्हीं प्लॉटों में 18 नए सबमर्सिबल लगाना दर्शाया था। दोनों ने यहां 27 सबमर्सिबल दिखाकर फर्जी बिल भी तैयार करा लिए। जांच करने पर यहां आठ सबमर्सिबल मिले। 19 सबमर्सिबल के फर्जी बिल बनाकर पंंचायत को लगभग 47.50 लाख का चूना लगाया। एक सबमर्सिबल की कीमत ढाई लाख रुपये दर्शाई गई है। इसके अलावा उन्होंने गांव के स्टेडियम में सफाई का खर्च 1.78 लाख रुपये दिखाया। इन्होंने यहां 22 मजूदरों का मानदेय दर्शाया। जांच करने पर इन मजदूरों के नाम भी फर्जी मिले। उन्होंने मजदूरों का रिकॉर्ड फर्जी तैयार किया था। इसमें तत्कालीन ग्राम सचिव मंजीत की मिलीभगत से किया गया। दोनों मामलों में तत्कालीन बीडीपीओ अशोक छिक्कारा, तत्कालीन ग्राम सचिव मंजीत, पूर्व सरपंच अनीता व फर्जी मिल तैयार करने वाली दो फर्म के दो मालिकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले में तत्कालीन बीडीपीओ, ग्राम सचिव, पूर्व सरपंच व दो फर्मों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इन पर पंचायत के पैसों का गबन करने का आरोप है। जल्द इनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विजय कुमार, प्रभारी थाना पुलिस मतलौडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें