फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दीपों की रोशनी से जगमगाया बांके बिहारी मंदिर

विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में मनाया दीपदान उत्सव, महिलाओं ने जलाए देसी घी के दीपक। समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अंसल स्थित बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार को दीपदान उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर दीप जलाए और भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा-अर्चना की। पूरा मंदिर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन


मंदिर सेवक चमनलाल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाम को 7 बजे हुआ। सबसे पहले मंदिर में भगवान कृष्ण और राधा को भव्य तरीके से सजाया गया। फूलों और वस्त्रों से सजे भगवान के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इसके बाद सभी की सुख-शांति के लिए देसी घी के दीप जलाए गए। श्रद्धालुओं ने एक-एक कर दीपदान किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें