फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सौंधापुर में 30 साल से अवैध रूप से रह रहा था बांग्लादेशी परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। अब सौंधापुर क्षेत्र में बांग्लादेश का एक छह सदस्यीय परिवार मिला है जिनके पास भारतीय पते पर बने आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड व बच्चों के स्कूल के प्रमाणपत्र मिले हैं।
पुलिस ने सभी को बांग्लादेश वापस भेजने की तैयारी कर ली है। एक सदस्य की हालत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक जिले से 27 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है। परिवार के मुखिया का नाम शमशुद्दीन है।
विज्ञापन

पुलिस ने जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में अभियान शुरू किया था। सुरक्षा ब्रांच टीम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हाल ही में पुलिस ने सौंधापुर में रह रहे एक बांग्लादेशी परिवार की जांच की जिनके पास भारतीय पते पर बनी आईडी हैं। जब पुलिस ने शक के आधार पर सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि परिवार मूल रूप से बांग्लादेश का का रहने वाला है।
परिवार की महिला सदस्य ने बताया कि उसके ससुर 30 साल पहले अपने बेटे के साथ बांग्लादेश से भारत आए थे। साथ ही महिला के पिता भी बांग्लादेश से भारत आए थे। तभी से वह पानीपत में रह रहे हैं।
विज्ञापन

महिला के तीन बच्चे हैं जिनमें बेटी और दो बेटे हैं। एक बेटा 12वीं का छात्र है, एक नौवीं और सबसे छोटा बेटा सातवीं में है। उनके पास भारतीय पते पर बने सभी दस्तावेज हैं। सभी को जल्द बांग्लादेश बॉर्डर पर डिपोर्ट किया जाएगा जहां से बीएसएफ द्वारा सभी को बांग्लादेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें