इसराना। काकोदा गांव के डीआर इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में चल रहे 12वें डीआर कार्पोरेट टूर्नामेंट में रविवार को अंतिम लीग मैच में बजाना कलां टीम ने गढ़ी केसरी क्रिकेट टीम को 29 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बजाना टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए। विजय राणा ने 47 रन व अंकित श्योराण ने 31 रन बनाए व विकास ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गढ़ी केसरी टीम 136 रन पर ऑल आउट हो गई। शशिकांत ने 34 रन बनाए व बजाना के कप्तान विक्की ने दो विकेट लिए। विजय राणा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। किवाना व शामड़ी गांव की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्यातिथि विधायक देवेंद्र कादियान के भाई विरेंद्र कादियान ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। आयोजन कमेटी ने विरेंद्र कादयान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।