फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: पठानकोट से कानपुर ट्रेन से बैग चोरी, मोबाइल की आखिरी लोकेशन दिल्ली मिली

Tue, 26 Dec 2023 02:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

कानपुर के कल्याणपुर निवाी निहारिका ने बताया कि वो तीन दिसंबर को अपनी मां निर्मला देवी के साथ पठानकोट से कानपुर के लिए संबलपुर एक्सप्रेस में बैठी थी। उनके पास एक बैग था। बैग में सात हजार रुपये, मोबाइल, चार्जर, कपड़े, इयरफोन, उसका व उसकी मां का आधार कार्ड, डेबिट कार्ड व आयुष्मान कार्ड था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में पठानकोट से कानपुर ट्रेन में जा रही मां बेटी का बैग चोरी हो गया। बैग में नकदी, मोबाइल व जरूरी कागजात थे। ये वारदात तीन दिसंबर की है। अब इस शिकायत को अंबाला मुख्यालय से पानीपत भेजा गया है। युवती ने आरपीएफ से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। चोरी मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी दिल्ली में मिली है।

विज्ञापन


कानपुर के कल्याणपुर निवाी निहारिका ने बताया कि वो तीन दिसंबर को अपनी मां निर्मला देवी के साथ पठानकोट से कानपुर के लिए संबलपुर एक्सप्रेस में बैठी थी। उनके पास एक बैग था। बैग में सात हजार रुपये, मोबाइल, चार्जर, कपड़े, इयरफोन, उसका व उसकी मां का आधार कार्ड, डेबिट कार्ड व आयुष्मान कार्ड था। उन्होंने बैग अपनी सीट के पास ही रखा था। उनको ट्रेन में नींद आ गई। जब पानीपत रेलवे स्टेशन पर आंख खुली तो उनका बैग नहीं मिला।

उन्होंने ट्रेन में काफी तलाश किया लेकिन भेद नहीं लगा। मोबाइल की आखिरी लोकेशन दरियागंज दिल्ली मिली। 4 दिसंबर को उनकी ऑनलाइन शिकायत को दरियागंज रेलवे पुलिस फोर्स के पास भेज दिया। यहां से उसने अपनी शिकायत को कैंसल कराकर अंबाला रेलवे मुख्यालय में कराया। रेलवे मुख्यालय के निर्देशों पर शिकायत को पानीपत रेलवे पुलिस फोर्स थाना भेजा गया। अब पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें