फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिया का टीका लगने के एक घंटे बाद ही तीन माह की दूधमुही बच्ची ने तोड़ा दम

Sun, 28 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की देशराज कॉलोनी में पोलियो का टीका लगाने के एक घंटे बाद तीन माह की एक दूधमुही बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि एएनएम ने टीका लगाने के दौरान लापरवाही बरती है। परिजन बच्ची के शव को गोद में उठाकर सिटी थाना पहुंचे। परिजनों ने एएनएम के खिलाफ थाना शहर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किसी तरह की लापरवाही मिलने पर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


मामला थाना शहर के अंतर्गत देशराज कॉलोनी की गली नंबर चार का है। प्राप्त विवरण के अनुसार अनुज ने थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी तीन माह की बेटी मोहिनी को शनिवार दोपहर को एएनएम प्रीति से पोलियो का इंजेक्शन लगाया था।

इंजेक्शन लगने के बाद मोहिनी को तेज दस्त हो गए। वह बार-बार एएनएम प्रीति को बुलाने के लिए गए। कई बार बुलाने के बाद भी एएनएम प्रीति नहीं आई।

दोपहर दो बजे मोहिनी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एएनएम प्रीति ने टीका लगाने के दौरान लापरवाही बरती है। परिजन शाम चार बजे मृतक बच्ची को गोद में लेकर थाना शहर पहुंचे और परिजनों ने एएनएम के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। अनुज ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के देवसनी जिले का रहने वाला है और पांच साल से देशराज कॉलोनी में रहता है। उसकी दो साल पहले रीना के साथ शादी हुई थी। उनकी एक ही बेटी थी।

कर्जा भी नहीं उतरा था
नुज ने बताया कि मोहिनी का तीन माह पहले बड़े ऑपरेशन से निजी अस्पताल में जन्म हुआ था। ऑपरेशन के दौरान 30 हजार रुपये का खर्चा आया था। वह अब तक सिर्फ पांच हजार रुपये ही कर्ज उतार पाए थे। इस बीच ही मोहिनी उन्हें छोड़कर चली गई। इसमें एएनएम की लापरवाही रही है। इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जानी चाहिए।

देशराज कॉलोनी निवासी अनुज ने शिकायत की है कि उसकी बेटी मोहिनी को एएनएम प्रीति ने पोलियो का इंजेक्शन लगाया था। इसके कुछ देर के बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव को शवगृह में रखवा दिया है। रविवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बलजीत सिंह, एएसआई थाना शहर पानीपत।

देशराज कॉलोनी में शनिवार को दस बच्चों को पैरा पेंटावेलेंट का इंजेक्शन लगाया गया था। इनमें से एक बच्ची की मौत होने की सूचना मिली है। उक्त बच्ची को पहले भी दो इंजेक्शन लग चुके हैं। बच्ची की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ होगा। इसमें एएनएम की कोई लापरवाही पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. इंद्रजीत धनखड़, सीएमओ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें