फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: बाबरपुर का नाम रखा नानकपुर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया स्वागत, बोले- बदलाव, अच्छी बात

Mon, 26 Sep 2022 03:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

सीएम ने कहा कि इतिहास में कोई कमी रह गई है तो उसे ठीक कर लेना चाहिए। बोले कि गैंगस्टरों की संपत्ति पर सरकार की पैनी नजर है। लोग डरें नहीं। वहीं साथ ही कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन के लिए कमीशन या प्राधिकरण बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में पहली पातशाही गुरुद्वारे में रविवार को माथा टेकने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बाबरपुर का नाम नानकपुर रखे जाने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह बदलाव, अच्छी बात है। अगर इतिहास में कहीं कोई कमी रह गई है तो उसे ठीक कर लिया जाना चाहिए। नानकपुर का नामकरण हमारे संतों के नाम पर हुआ है, जो प्रशंसनीय है। साथ ही उन्होंने कहा कि गैंगस्टर एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के अवैध कब्जों पर सरकार की पैनी नजर है। इन पर कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों को इनसे डरने की जरूरत नहीं है। प्रशासन इनके अवैध कब्जों को चिह्नित कर रहा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुबह नौ बजे गुरुद्वारा पहली पातशाही पहुंचे और माथा टेका। यहां से इसराना गुरुद्वारा भी गए, जहां मत्था टेकने के बाद संगत को संबोधित किया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पक्ष में आए निर्णय पर गुरुद्वारा कमेटियों को बधाई दी। कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन के लिए कमीशन या प्राधिकरण बनाया जाएगा।

इसके बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव कराया जाएगा। हरियाणा के लिए अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का मामला लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन था। इस निर्णय के बाद अब हरियाणा के सभी 52 गुरुद्वारा साहिब हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देखरेख में समाज सेवा का कार्य करेंगे। सभी गुरुद्वारों में बनाई जाने वाली कमेटी का उद्देश्य समाज सेवा करना होना चाहिए। 
विज्ञापन


एक अक्तूबर से होगी धान की खरीद
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एक अक्तूबर से एफसीआई के माध्यम से धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से सभी तैयारी कर ली गई हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मंडियों में किसानों के लिए सभी जरूरी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें