फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला सचिवालय में बाबा साहेब की प्रतिमा का किया जाएगा पुनर्निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला सचिवालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का पुनर्निर्माण किया जाएगा। पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने समाज के लोगों की नाराजगी के बाद प्रशासन को इसके पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। इस बार प्रतिमा और बेहतर बनाई जाएगी। इसमें शेड भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सचिवालय में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। यह पिछले दो महीने से खस्ता हो चुकी है। समाज के लोगों ने 10 दिन पहले अनदेखी पर नाराजगी जताई थी और सरकार व प्रशासन ने प्रतिमा नए सिरे से बनाने की मांग की थी।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि जिला सचिवालय में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थल को कवर कराया जाएगा। इस स्थान पर दूसरी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्रतिमा भारतीय समाज के संघर्ष और समता के प्रतीक के रूप में स्थापित की जाएगी और उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से पुनर्निर्मित की जाएगी। पुनर्निर्माण की योजना का यह कार्य भारतीय संस्कृति, इतिहास और उनकी उपस्थिति का सम्मान करते हुए पूरी संवेदनशीलता और परिश्रम से किया जाएगा। इस नए डिजाइन में मूर्ति की आकार, स्थान, और आसपास की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सशक्त रूप दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें