फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पशु को बचाने में डिवाइडर से कार टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड दक्ष होटल के सामने मंगलवार देर रात को समालखा के पास पशु को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से चालक ताजपुर गांव के अक्षय (22) की मौत हो गई। वहीं, उनका दोस्त अमन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ताजपुर गांव के संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो बच्चे हैं।
उनका बेटा अक्षय त्यागी अपने चाचा की कार लेकर अमन के साथ समालखा शहर आए थे। मंगलवार देर रात को वह वापस लौटने लगे। पानीपत-दिल्ली लेन पर दक्ष होटल के सामने अचानक उनकी कार के सामने आवारा पशु आ गया।
विज्ञापन

जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में अक्षय की मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को पुलिस ने अक्षय के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें