फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के ध्यानार्थ : बाइक की टक्कर से घायल श्रमिक की 14 दिन बाद मौत

Tue, 30 Dec 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
-माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना सेक्टर-29 में 14 दिसंबर को मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से घायल हुए फैक्टरी श्रमिक रमेश उर्फ कर्ण (44) की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भांजे की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र निवासी संतोष ने बताया कि वह पसीना कलां के पास एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहती हैं। उनके पति के मामा रमेश उर्फ कर्ण भी उनके साथ रहते थे और एक कंपनी में काम करते थे। 14 दिसंबर को वे मोटरसाइकिल पर बैठकर पसीना कलां लौट रहे थे। जैसे ही वह पुलिस लाइन के सामने पहुंचे तो एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने गलत दिशा में मोटरसाइकल चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को तुरंत ही जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें लेकर पीजीआई रोहतक ले गए थे। जहां पर उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही शिकायत के आधार अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी मोटरसाइकिल सवार की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें