फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वैश्य कन्या कॉलेज में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। वैश्य कन्या कॉलेज समालखा में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नमो सेवा- अनकही कहानियां विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
मुख्यातिथि विधायक मनमोहन भड़ाना ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कॉलेज प्रबंधन ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न योजनाओं के सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकारों ने बताया कि किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता मिलती है, जबकि उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को धुएं से राहत देने वाली रसोई उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। विद्यार्थियों ने योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी नाटक के माध्यम से समझाई।
विज्ञापन

विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि युवा वर्ग समाज में बदलाव का सशक्त माध्यम है। नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यमों से सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपने अधिकारों और उपलब्ध योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंध समिति के प्रधान वीर प्रकाश जैन ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति भी जागरूक करता है। इस मौके पर जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुभाष कुहाड़, संयोजक संजय गोयल, जिला सचिव एवं महिला मोर्चा अधिकारी शिवानी पांचाल, शहरी मंडल अध्यक्ष रेखा गोयल, नरेंद्र कौशिक, पार्षद रेनू धीमान, नरेश बंसल, विकास कुहाड़, अजय शर्मा और साहब सिंह रंगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें