फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए 24 अक्तूबर तक पंजीकरण, चार साल में मिलेंगे 48 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) के तहत आवेदन शुरू हो गए हैं। जिले के राजकीय स्कूलों में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थी 24 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने सभी स्कूल मुखियाओं और शिक्षकों को पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
एनएमएमएस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक हर साल 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। यानी चार वर्षों में प्रत्येक विद्यार्थी को कुल 48 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक कारणों से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होने से रोकना है।
विज्ञापन

परीक्षा 29 नवंबर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आयोजित की जाएगी। इसमें मानसिक योग्यता परीक्षण (एमएटी) और शैक्षिक योग्यता परीक्षण (एसएटी) शामिल होंगे। स्कूलों में विद्यार्थियों को मॉडल टेस्ट और अभ्यास प्रश्नों के माध्यम से तैयारी कराई जाएगी।
जिला नोडल अधिकारी व जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने कहा कि सभी स्कूलों को पात्र विद्यार्थियों की पहचान कर समय पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी पात्र विद्यार्थी जानकारी के अभाव में योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए।
जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा में सफलता के लिए मानसिक योग्यता, तार्किक चिंतन और गणितीय अवधारणाओं का नियमित अभ्यास जरूरी है। स्कूलों में पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और मॉडल टेस्ट से तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन


ये विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन
कक्षा आठवीं में राजकीय विद्यालय का विद्यार्थी होना चाहिए।
कक्षा सातवीं में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक जरूरी।
माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से कम।
आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को नियमानुसार अंकों में छूट मिलेगी।
आवेदन की अंतिम तिथि : 24 अक्तूबर 2026
परीक्षा : 29 नवंबर 2026
वर्जन-
एनएमएमएस आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी स्कूल मुखिया पात्र विद्यार्थियों की पहचान कर 24 अक्तूबर से पहले उनका पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि कोई विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे।
नीलम कुंडू, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें