फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डिजिटल अरेस्ट से बचें, जब कोई अपराध ही नहीं किया है तो क्यों डरें

Tue, 30 Sep 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कॉलेज में उप​स्थित ​शिक्षक और विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को एसडी पीजी कॉलेज में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई जिसमें विभिन्न कक्षाओं के करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी बरतने और यातायात नियमों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि पुलिस या कोई भी संवैधानिक संस्थान किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। इस तरह की कॉल आने पर घबराएं नहीं। पहले कॉल की गंभीरता को परखें और देखें कि जब हमने कोई अपराध किया ही नहीं है तो डर किस बात का। इस तरह की कॉल या वीडियो कॉल आने पर तुंरत साइबर क्राइम थाने में या 1930 पर ऑनलाइन शिकायत करें।
विज्ञापन

सतीश वत्स ने कहा कि सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी से ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। अनजान लिंक पर क्लिक करते ही एक पल में खाता खाली हो सकता है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लालच और डर पैदा कर लोगों को शिकार बनाते हैं। घर बैठे काम कर दोगुना पैसे कमाने का लालच देते हैं। जैसे ही व्यक्ति उनके झांसे में आता है वह तुरंत अपना काम कर देते हैं। इस तरह के लालच से बचना चाहिए। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन

हेलमेट लगाना जरूरी
डीएसपी ने कहा कि आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही हैं। दोपहिया वाहन चलाते समय अभी भी लोग हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। जिस कारण हादसों में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने सभी छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए खुद से पहल करने का आह्वान किया। मौके पर आर्य पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने डीएसपी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें