फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हिमाचल न्यायिक सेवा परीक्षा में रेणू बाला मलिक बनीं जज

Tue, 30 Sep 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
रेनू बाला मलिक।
विज्ञापन
पानीपत। हिमाचल न्यायिक सेवा परीक्षा में छठा स्थान हासिल कर उग्राखेड़ी गांव की रेणू बाला मलिक जज बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। रेणू बाला मलिक का परिवार पहले से कानून के क्षेत्र से जुड़ा है। उनके पति गौरव मलिक और जेठ सचिन मलिक दोनों वकील हैं। उनके ससुर बलविंदर सिंह ने बहू की इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व जताया है। उन्होंने कहा कि यह पल परिवार के लिए किसी सपने के साकार होने जैसा है। अब जब रेणू बाला मलिक अपने पद पर कार्यभार संभालेंगी, तो उनसे न्याय व्यवस्था में नई ऊर्जा और निष्ठा लाने की उम्मीदें हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें