फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मॉडल सड़काें पर नहीं चलेंगे ऑटो, ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर की तीन सड़कें मॉडल बनाई जाएंगी। इन सड़कों पर ऑटो या ई-रिक्शा का प्रवेश वर्जित रहेगा। वहीं लोगों को यातायात के लिए सिटी बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ।
विज्ञापन

नगर निगम ने इनका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। असंध रोड की मुख्य सड़क को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया है। वहीं दो अन्य सड़कों को भी पहचाना जा रहा है। नगर निगम के इस प्रोजेक्ट से शहर को नया रूप मिलेगा। इसके साथ मॉडल शहर की तरफ एक कदम होगा।
जानकारी के अनुसार पानीपत औद्योगिक शहर है। मॉडल टाउन में असंध रोड से अनेजा पंप और आठ मरला चौक से ई-जी डे तक सड़क काे नए सिरे से बनाया गया है। शहर के अंदर सड़क के बीच डिवाइडर बनाकर आकर्षक बनाया गया है। अब शहर की सड़कों को मॉडल बनाने की जरूरत है। निगम अधिकारियों ने तीन सड़कों को मॉडल सड़क बनाने का प्रस्ताव नगर निगम हाउस की बैठक में रखा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि मॉडल सड़क बनाने से स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंक बढ़ने में सहयोग मिलेगा। इससे शहर की रैंकिंग बढ़ेगी और मॉडल शहरों की तरफ विकसित नजर होता आएगा। असंध रोड को पहले भी हो चुका है भारी वाहनों प्रवेश वर्जित : असंध रोड पर पहले भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया जा चुका है। इसके लिए लालबत्ती चौक और असंध रोड पुरानी पुलिस चौकी के पास हाईटर गेज लगाए थे। बसों व दूसरे वाहनों को जाटल रोड व गोहाना रोड से डायवर्ट किया था। अब बस स्टैंड सिवाह में स्थानांतरित होने के बाद बस रिफाइनरी रोड नहर बाईपास से होकर सिवाह जाती हैं। शहर की सड़कों पर बस बंद हो गई हैं। असंध रोड पर रिक्शा और ई-रिक्शा चलती हैं। इस सड़क को पहले ही दो लेन में बनाया गया है। अब इसको आसानी से रिक्शा और ई-रिक्शा से फ्री बनाया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें