फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑटोमोबाइल कंपनी ने डीलर के साथ की 59.01 लाख रुपये की ठगी, मंत्री के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की

Tue, 09 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के आदेश के बाद थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में ऑटो मोबाइल कंपनी संचालक ने हीरो इलेक्टि्रक व्हीकल्स कंपनी पर 59 लाख रुपये की ठगी की प्राथमिकी दर्ज की है। उनका कहना है कि कंपनी के प्रबंध निदेशक ने उन्हें झांसे में लेकर ठगी की है। उन्होंने पहले वाहन बुक करने और पहले पैसे उसमें समायोजित करने की बात कही थी। लेकिन बाद में न तो वाहन भेजे गए और न ही उनके पैसे लौटाए गए हैं। आरोप है कि कंपनी ने अंबाला औरंगाबाद, आंध्र प्रदेश के डीलरों के साथ भी ठगी कर चुकी है।
विज्ञापन

पानीपत के प्रतीक ने थाना सेक्टर-29 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विराज ऑटोमोबाईल कंपनी का संचालक है। उसे हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 59,01,583 रुपए लेने हैं। इसमें से 35 लाख रुपए अगस्त 2023 से बकाया चल रहे हैं। कंपनी के निदेशक नवीन ने अगस्त में कहा कि वह 22.70 लाख रुपये और दे दे तो कंपनी दोगुनी राशि के वाहन उपलब्ध करा देगी। जिसमें बकाया धनराशि भी समायोजित की जाएगी। उसने कंपनी पर भरोसा कर धनराशि जमा करा दिए। लेकिन इसके बाद कंपनी ने न तो पैसे लौटाए और न ही वाहन भेजे। आरोप है कि कंपनी इसी तरह से कई अन्य डीलरों के साथ भी ठगी कर चुकी है। जिसमें सूरज एजेंसी अंबाला, तनिष्क मोटर्स औरंगाबाद, इंदु ऑटो एजेंसी आंध्र प्रदेश भी शामिल हैं।
प्रदीप का आरोप है कि कंपनी ने वर्ष 2021 में भी उन्हें झांसा दिया था। दिसंबर 2021 में कंपनी ने एक और प्रस्ताव देकर उससे 1.80 करोड़ यह कहकर लिए कि उसे 2 प्रतिशत कैश इंसेंटिव मिलेगा, लेकिन उसका 14.55 लाख इंसेंटिव भी नहीं दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तफ्तीश में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल, प्रभारी थाना सेक्टर-29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें