फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े गंदे होने पर नहर में नहाने उतरा ऑटो चालक बहा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गढ़ी सिकंदरपुर के पास दिल्ली पैरलल नहर में एक ऑटो चालक बह गया। परिजनों के अनुसार चालक अपने छोटे भाई और दोस्तों के साथ वहां गया था। कपड़े गंदे होने पर वह नहर में नहाने लगा। जैसे ही चालक नहर में उतरा, पहली डुबकी के बाद दूसरी डुबकी में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बह गया। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है लेकिन 36 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

राज कॉलोनी निवासी सन्नी पुत्र ऋषिपाल ने बताया कि वह चार बहन भाई है। उसका तीसरे नंबर का भाई कपिल (25) ऑटो चलाता है। सोमवार दोपहर बड़े भाई कपिल और दोस्तों के साथ वह दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गए थे। गांव गढी सिकंदरपुर रेलवे स्टेशन के पास नहर किनारे उन्होंने नहाने का फैसला किया। भाई के कपड़े गंदे थे, इसके कारण भाई ने उसे साबुन लाने के लिए भेज दिया और पीछे से नहाने के लिए नहर में उतर गया। जब तक वह साबुन लेकर लौटा तो भाई नहर में बह चुका था। दोस्तों ने बताया कि पहली डुबकी तक सब ठीक था लेकिन दूसरी डूबकी में कपिल का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते ही वह नहर में बह गया। कपिल का सोमवार दोपहर से अब तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और गोताखोर की टीम नहर में तलाश करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें