पानीपत। उत्तर प्रदेश के थाना भवन मार्ग पर हथछोया गांव के पास तहसील कैंप निवासी पिता पुत्र का ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में पिता की मौत हो गई। पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तथा मृतक व घायल को अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों हादसे की सूचना परिजनों को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
तहसील कैंप निवासी परमजीत (60) वर्ष अपने बेटे मंजीत के साथ मोटरसाइकिल के स्क्रैप को खरीदने का काम करते हैं। सोमवार दोपहर दोनों अपने ऑटो थाना भवन स्क्रैप का सामान खरीदने जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के हथछोया गांव के पास मंजीत को नींद आने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। जिसमें परमजीत पेड़ में टेंपो के बीच में फंस गया। परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई बेटे मनजीत को भी चोटें आईं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तथा दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने परमजीत को मृत घोषित कर दिया । परमजीत के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और है।