फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जलमाना पंचायत में अब मजदूरों का चेहरा स्कैन कर लगेगी हाजिरी

विज्ञापन
श्रमिक के चेहरे को ऐप में स्कैन कर हाजिरी लगाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सनौली। डिजिटल इंडिया और पारदर्शिता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए खंड बापौली की ग्राम पंचायत जलमाना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले में पहली बार जलमाना पंचायत में वीबी-जी राम जी के श्रमिकों की उपस्थिति चेहरे को ऐप में स्कैन होने के बाद दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

अब तक श्रमिकों की उपस्थिति एनएमएमएस पोर्टल पर फोटो के माध्यम से ली जाती थी लेकिन अब नई तकनीक के तहत श्रमिक का चेहरा स्कैन किया जाएगा।
एबीपीओ संदीप छोक्कर ने बताया कि यह प्रणाली सीधे आधार डेटाबेस से जुड़ी होती है, इससे किसी भी प्रकार की फर्जी हाजिरी की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाती है। इस प्रणाली को लागू करने का मुख्य उद्देश्य भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाना और कार्यों में शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें