फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 100 मीटर दौड़ में रीना, 400 मीटर में दिव्या ने मारी बाजी

विज्ञापन
खंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाती महिलाएं।
विज्ञापन
समालखा। भापरा स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं ने 300 व 400 मीटर दौड़ तथा साइकिल दौड़ में भाग लिया, जबकि 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतिभागियों ने 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और म्यूजिकल चेयर में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी परविंदर कौर ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को 2100, 1100 और 750 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। विजेताओं को अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
100 मीटर दौड़ में रीना मनाना प्रथम, अंजू देहरा द्वितीय और सविता जौरासी खालसा तृतीय रहीं। 300 मीटर में मन्नत डिकाडला, निधि भोड़वाल माजरी और निधि पट्टीकल्याणा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में दिव्या पट्टीकल्याणा प्रथम, अंतिमा हथवाला द्वितीय और अंजलि हलदाना तृतीय रहीं। साइकिल दौड़ में कोमल समालखा, निकिता किवाना और मुस्कान समालखा ने शीर्ष स्थान हासिल किए। म्यूजिकल चेयर में संतरो करहंस प्रथम, पूजा महावटी द्वितीय और ओम देवी पट्टीकल्याणा तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में आरती चुलकाना प्रथम, सोनू देवी करहंस द्वितीय और ममता मनाना तृतीय रहीं।
विज्ञापन

हालांकि प्रतियोगिता के दौरान स्टेडियम में शौचालय और पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से प्रतिभागियों को असुविधा हुई। बावजूद इसके महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें