Attempted robbery from police personnel who arrived to stop looting in civil dress
- फोटो : Panipat
सिवाह के पास राहगीरों के साथ लूटपाट कर रहे तीन बदमाशों को सीआईए टू ने गिरफ्तार कर लिया। सीआईए प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम गुप्त सूचना पर सिवाह के पास पहुंची तो आरोपियों ने सिविल ड्रेस में देख टीम के साथ भी लूटपाट का प्रयास किया, लेकिन शक होने पर आरोपी भागने, जिन्हें कुछ दूरी पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। तीन में से दो आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड मिला है, शहर के दो थानों में चोरी के एक युवक पर 10 तो दूसरे पर 14 मामले दर्ज है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीआईए टू से एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि वह टीम के साथ जीटी रोड पर गश्त पर थे। इसी बीच एक युवक ने आकर सूचना दी कि सिवाह के पास चौटाला रोड पर तीन युवक सरिये और डंडे के बल पर वाहन चालकों से लूटपाट का प्रयास कर रहे है। जिस सूचना पर वह चौटाला रोड पर पहुंचे तो तीन में से एक युवक उनके पास आया और सरिये के बल पर आरोपी बोला जिनता माल है सब निकाल दो। उसने आरोपियों को कहा कि पुलिस है, जिसके बाद आरोपी भागने लगे। जिनको कुछ दूरी पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों युवकों की पहचान जावा कॉलोनी निवासी राम स्नेह, देशराज कॉलोनी निवासी अंकुश और भौला चौक निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। राम स्नेह और अंकुश से सरिया और और अभिषेक से डंडा बरामद कर लिया है।
सीआईए टू प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई तो दो आरोपियों कुल 24 चोरियों के खुलासे हुए। आरोपी राम स्नेह पर किला थाना और शहर थाना में कुल 10 मामले दर्ज है। वहीं आरोपी अंकुश पर शहर थाना और किला थाना में 14 मामले दर्ज है