फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल बेचकर सीतापुर से पानीपत लौटे पिता-पुत्र से 2.43 लाख रुपये लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कंबल बेचकर सीतापुर से लौटे पिता-पुत्र से कार सवार दो लुटेरों ने 2.43 लाख रुपयों से भरा बैग लूटने का प्रयास किया, लेकिन युवक आरोपियों को धक्का देकर घर के अंदर भाग गया। पीड़ित ने बताया कि वह टैक्सी स्टैंड से टैक्सी लेकर सीतापुर कंबल बेचने गए थे। वह शनिवार को लौटे तो तहसील कैंप पहुंचते ही एक गाड़ी ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। शक है कि लूट की वारदात को टैक्सी ड्राइवर ने ही अंजाम दिलवाया है।
विज्ञापन

तहसील कैंप के रामनगर निवासी ललित कुमार ने बताया कि वह कंबल ट्रेडिंग का काम करता है। सात अक्तूबर की रात 10 बजे वह अपने पिता मदल लाल के साथ टैक्सी स्टैंड से स्विफ्ट डिजायर कार किराए पर लेकर सीतापुर यूपी में माल बेचने गए थे। गाड़ी चालक कुलदीप उनके साथ था। वह सीतापुर से नौ अक्तूबर की सुबह चार बजे पानीपत लौटे। जब वह फतेहपुरी चौक, तहसील कैंप के सामने पहुंचे तो पीछे से एक आर आई, जिसमें तीन से चार युवक सवार थे। जब वह घर के गेट पर उतरा तो पीछा कर रही गाड़ी से दो युवक उतरकर आए और 2.43 लाख रुपये से भरे थैले को छीनने का प्रयास किया, लेकिन वह थैले को छुड़ाकर घर के अंदर भाग गया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।
ललित कुमार ने बताया कि उन्हें गाड़ी के चालक कुलदीप पर शक है, क्योंकि वह उनके साथ साथ रहता था। उसे पता था कि उनके पास थैले में कितने रुपये हैं। उसने पूरी प्लानिंग तैयार की और गाड़ी की लोकेशन तक आरोपियों को भेजी। उनका कहना है कि आरोपी तहसील कैंप पहुंचने से पहले खड़े थे, जैसे उनके पास पहले से सूचना हो। वह आरोपियों की गाड़ी का नंबर नहीं देख पाया।
विज्ञापन

इससे पहले भी कुलदीप को साथ लेकर जा चुके थे
ललित ने बताया कि वह अकसर कंबल बेचने के लिए बाहर आते जाते रहते हैं। वह ज्यादातर कंबल बेचने के लिए टैक्सी का प्रयोग करते हैं। वह इससे पहले भी कुलदीप को अपने साथ लेकर जा चुके हैं। जिस वजह कुलदीप को उनके बारे में ज्यादा जानकारी थी।
विज्ञापन

युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी कार सवार युवकों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें