पानीपत। थाना चांदनी बाग पुलिस क्षेत्र की एक कॉलोनी में अधेड़ ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी की छोटी बहन के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आरोपी को अर्धनग्न अवस्था में घर से दबोच लिया।
क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने चांदनीबाग थाने में दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह घर से किसी काम से गई थी। घर पर उसकी दो बेटियां घर पर अकेली थीं। बड़ी बेटी की उम्र 12 साल और छोटी बेटी की उम्र छह साल है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद उनके घर में एक अनजान व्यक्ति घुस गया और बुखार से पीड़ित बड़ी बेटी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। संवाद