फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कोर्ट परिसर के बाहर व्यक्ति के अपहरण का किया प्रयास

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में घायल सुरेंद्र। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। थाना किला क्षेत्र की हनुमान कॉलोनी के एक व्यक्ति ने अपने साढू और साली पर कोर्ट परिसर के बाहर पीटने और अपहरण करने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि आरोपियों के साथ चेक बाउंस का केस कोर्ट में चल रहा है। शनिवार को उनकी कोर्ट में तारीख थी। उन्होंंने शहर थाना पुलिस से शिकायत दी है। शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कॉलोनी के सुरेंद्र ने बताया कि उसने अपने साढू को रुपये उधार दिए थे, लेकिन उसने रुपये वापस नहीं किए। आरोपी ने उसे चेक दिया तो वह भी बैंक से बाउंस हो गया। उसने अदालत में याचिका दाखिल की थी, जिसकी सुनवाई करते हुए निचली अदालत में उनके पक्ष में फैसला सुनाया था। आरोपियों ने इसकी अपील की थी। अदालत ने सुनवाई से पहले कुछ रुपये जमा करने के आदेश दिए। शनिवार को उनकी तारीख थी। जब वह कोर्ट से बाहर निकला तो आरोपी कुछ युवकों के साथ ईको कार में आया और उसकी पिटाई कर दी।
आरोप है कि आरोपियों ने उसे कार में डालकर अपहरण करने का प्रयास किया जिससे वह घायल हो गया। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने किला थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। उधर, इस संबंध में शहर थाना प्रभारी मुकेश ने बताया है कि उनके पास मारपीट की सूचना आई थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें