पानीपत। तहसील कैंप सुभाष नगर में एक प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास सामने आया है। आरोप हैं कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे नगर निगम में उनके प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी तक अपने नाम कराने की कोशिश की है। पुलिस ने इसमें वेदप्रकाश सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अंसल सुशांत सिटी के राजीव व उमेश व राजीव ने पुलिस शिकायत में बताया कि उनका एक प्लाॅट सुभाष कॉलोनी में फतेहपुरी चौक के पास है।उनके नाम इंतकाल और बिजली कनेक्शन है। उस पर बैंक से लोन लिया हुआ है। कुछ लंबे समय से प्लाॅट पर कब्जा करने की कोशिश में थे। उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के सहारे नगर निगम में प्लाॅट की प्रॉपर्टी आईडी अपने नाम कराने की कोशिश की। उनको इसका पता लगा। अधिकारियों ने इसको खारिज कर दिया। इससे पहले भी 2022 में आईडी बनवाने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, बल्कि फर्जी इकरारनामा तैयार करा उनका प्लॉट को बेच थाने में उनके ही खिलाफ शिकायत दे दी।