फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के झगड़े ने लिया खतरनाक मोड़: परिजनों की लापरवाही बनी मौत की वजह, पानीपत में सूरज व नीरज निर्मम हत्या

Wed, 19 Mar 2025 11:18 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार देर रात सूरज और नीरज नाम के इन दोनों दोस्तों की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद सामने आया कि परिजनों ने युवकों की आपसी रंजिश को गंभीरता से नहीं लिया था।

विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के नूरवाला की जसबीर कॉलोनी में होली के दिन हुए झगड़े के बाद युवकों की आपसी रंजिश को परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद सोमवार फिर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद भी किसी के परिजनों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। यही बड़ी लापरवाही मंगलवार देर रात को दो की दोस्तों की मौत का कारण बन गई। हमलावर अब वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सूरज और नीरज में अच्छी दोस्ती थी, दोनों हर रोज शाम के समय कुछ समय एक साथ बिताते थे। वह मंगलवार को भी एक साथ थे। परिजन उनके आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उनको चाकू लगने की सूचना मिली।

बहनों के नहीं थम आंसू 
नीरज दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके मंगलवार को ही 10वीं कक्षा के पेपर खत्म हुए है। उसकी हत्या की सूचना मिलते ही दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के आंसू में थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजन भी देर रात को जिला नागरिक अस्पताल में बैठे रहे।
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन शहर में हत्या
शहर में लूट और हत्या की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले दो दिन में हत्या की दो वारदातों में तीन लोगों की जान चली गई है। पुलिस फार्मा कंपनी के मैनेजर की हत्या की वारदात ठीक से सुलझा नहीं पाई थी कि मंगलवार दिन रात को जसबीर कॉलोनी में दो दोस्तों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। तहसील कैंप थाना और  तीनों सीआईए की टीमें आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें