फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोटरसाइकिल की टक्कर मारी, हमला कर लूटे 30 हजार व सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। असंध रोड पर हनुमान मंदिर के सामने एक कार में सवार दो युवकों पर हमला कर सोने की चेन व 30 हजार रुपये लूट ले गए। बदमाशों ने कार के आगे व पीछे के शीशे भी तोड़ दिए। पहले बदमाशों ने मोटरसाइकिल से टायर बदल रहे कार सवार युवक को टक्कर मारी थी। युवकों ने खेत में भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कैथल के फतेहपुर गांव निवासी आकाश शर्मा ने बताया कि वह अपने दोस्त सौरभ के साथ शनिवार को पानीपत शादी में आया था। वह शादी से रात नौ बजे वापस घर लौट रहे थे। असंध रोड पर हनुमान मंदिर के सामने उसकी कार में पंक्चर हो गया। वह कार का टायर बदल रहे थे। इसी वक्त एक मोटरसाइकिल पर एक युवक आया उसने सीधी उसे टक्कर मार दी। उसको काफी चोटें आई। उनकी मोटरसाइकिल सवार के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपनी कार से रिफाइनरी की ओर चल दिए। वह लगभग दो किलोमीटर दूर तक चले थे। पीछे से एक एक्टिवा पर दो युवक आए। उन्होंने उसकी कार का आगे व पीछे वाला शीशा तोड़ दिया। उन्होंने कार को दौड़ाने की कोशिश की तो उसकी कार का आगे वाला टायर फट गया। फिर इन्होंने उन्हें कार से नीचे उतारा और बुरी तरह से पीटा। दोनों युवक उसके गले से सोने की चेन व 30 हजार रुपये लूट लिए। उन्होंने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें