फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में तोड़फोड़, रुपये निकालने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 स्थित फ्लौरा चौक पर बदमाशों ने एक एटीएम में तोड़फोड़ की और रुपये निकालने का प्रयास किया। असफल होने पर आरोपी फरार हो गए। इससे पहले भी बदमाश अलग अलग बैंकों की पांच मशीनों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दे चुके है, लेकिन हर बार मशीन से रुपये निकालने में असफल हो जाते है। पुलिस इन वारदातों पर अब तक अंकुश नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में गौरव कुमार बिसला ने बताया कि 15 मार्च की रात अज्ञात बदमाशों ने मिलकर सेक्टर 29 स्थित फ्लौरा चौक पर एटीएम व्हाइट लेबल मशीन के साथ तोड़फोड़ की और रुपये निकालने का प्रयास किया गया है। आरोपियों ने मशीन को काफी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रखा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी आरोपी पांच मशीनों में तोड़फोड़ कर रुपये निकालने का प्रयास कर चुके है, लेकिन हर बार असफल हो जाते है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इन बैंकों में किए गए चोरी के प्रयास
04 नंवबर 2021 : जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की दीवार में छेद कर घुसे चोरों ने स्ट्रांग रूम की दीवार तोड़ने का प्रयास किया था।
10 नवंबर 2021 : जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा को ही फिर निशाना बनाया गया। इस बार एटीएम तोड़ने का प्रयास असफल रहा।
05 दिसंबर 2021 : इंडसइंड बैंक के एटीएम को गैस कटर से चोरों ने काटा लेकिन रुपये निकालने का प्रयास फिर असफल ही रहा।
26 जनवरी 2022 : जीटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की दीवार को तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। डीवीआर ले गए थे चोर।
02 मार्च 2022 : गांव सिवाह स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एटीएम मशीन में चोरों ने किया चोरी का प्रयास। दर्ज कराई गई रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें