फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष, रोहित, वंदना बने बेस्ट एथलीट

Sat, 26 Nov 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मिलेनियम स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव टीएमएस ओलंपिक्स में खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया। इसमें हर्ष, रोहित और वंदना को बेस्ट एथलीट चुना गया।
विज्ञापन

अंसल स्थित मिलेनियम स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल उत्सव टीएमएस ओलंपिक्स हुए। इसमें 70 प्रतिस्पर्धाओं में करीब एक हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण मलिक रहे। उन्होंने झंडा फहराने के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रिंसिपल अमिता कोचर ने कहा कि आज जितना महत्व पढ़ाई का है, उतना ही खेलों का भी है। टीएमएस ओलंपिक्स का उद्देश्य होनहार खिलाड़ियों को उचित अवसर प्रदान करना है। मुख्य अतिथि प्रवीण मलिक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता पाने का यही मूल मंत्र है कि बच्चों को सात-आठ साल की उम्र से ही उनके मनपसंद खेल में प्रशिक्षण दिया जाए।

खेलों के परिणाम
बेस्ट एथलीट के लिए चौथी और पांचवी कक्षा के लिए निखिल, रिद्धि गर्ग, छठी से आठवीं कक्षा के लिए युवराज, सियांशी, नौवीं से बारहवीं के लिए हर्ष, रोहित, वंदना को चुना गया। नौंवी से बारहवीं की 800 मीटर दौड़ के लड़कियों के वर्ग में रिदम प्रथम और वंदना द्वितीय रहीं। लड़कों में रोहित प्रथम और नित्यम द्वितीय रहे। छठी से आठवीं की 800 मीटर दौड़ में आठवीं के दुष्यंत प्रथम और वंश ढांडा द्वितीय रहे। 600 मीटर दौड़ में चौथी और पांचवीं की स्पर्धाओं में कन्या वर्ग में श्रुति प्रथम, प्राची द्वितीय रहे, जबकि लड़कों में मयंक सलूजा प्रथम और निखिल मदान द्वितीय रहे। नौवीं से 12वीं की 400 दौड़ के लड़कियों के वर्ग में वंदना प्रथम और हर्षिता द्वितीय रहे। लड़कों के वर्ग में हर्ष प्रथम और जय द्वितीय रहे। 400 मीटर में छठी से आठवीं वर्ग में लड़कियों के वर्ग में सियांशी प्रथम और इशिका चावला द्वितीय रहीं। लड़कों में युवराज दहिया प्रथम और वंश मिड्ढा द्वितीय रहे।
विज्ञापन


200 मीटर में नौवीं से 12वीं के लड़कियों के वर्ग में रिद्धि प्रथम और हर्षिता द्वितीय, जबकि लड़कों में हर्ष प्रथम और प्रतीक द्वितीय रहे। 200 मीटर में छठी से आठवीं तक की लड़कियों में सियांशी और महक शर्मा, जबकि लड़कों में निशांत दूहन और अमन भारद्वाज क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहे। 200 मीटर में चौथी और पांचवी की लड़कियों में भावना प्रथम और ईशा द्वितीय, जबकि लड़कों में उत्कर्ष प्रथम और अनुज द्वितीय रहे। नौंवी से बारहवीं की लड़कियों में सिमरन प्रथम और हर्षिता द्वितीय रहीं। लड़कों में हर्ष प्रथम और जय द्धितीय रहे। छठी से आठवीं की लड़कियों में सियांसी प्रथम और कुमकुम द्वितीय, लड़कों में दुष्यंत प्रथम और रेनवे द्वितीय रहे। चौथी और पांचवी की 100 दौड़ के लड़कियों वर्ग में रिद्धि प्रथम और इशना द्वितीय, जबकि लड़कों में निखिल प्रथम और वंश रावल द्वितीय रहे। तीसरी कक्षा में अदिति प्रथम और सिया द्वितीय, जबकि लड़कों में माधव प्रथम और वासु द्वितीय रहे।

दूसरी कक्षा की 100 दौड़ में लड़कियों में दियाना प्रथम और गरिमा द्वितीय रही। लड़कों में सार्थक प्रथम और ओजस द्वितीय रहे। नौवीं की लड़के और लड़कियों की रिले रेस आकाश हाउस के धावकों के नाम रही। नौवीं से 12वीं की स्लो साइक्लिंग में शुभम प्रथम और चिराग द्वितीय रहे। लंबी कूद में नौवीं से 12वीं की लड़कियों में मुस्कान प्रथम और वंदना द्वितीय रही। लड़कों में रोहित प्रथम और साहिल द्वितीय रहे। छठी से आठवीं वर्ग में अक्षिता विष्ट प्रथम और तिशा द्वितीय रही। लड़कों में हिमांशु प्रथम और युवराज द्वितीय रहे। चौथी से पांचवीं वर्ग में प्रिया प्रथम और आकांक्षा द्वितीय रही। लड़कों में मानवीर प्रथम और पार्थ द्वितीय रहे।  छोटे बच्चों की चॉकलेट दौड़ में मौलिक प्रथम और आश्रय द्वितीय रहे। फ्लावर रेस में विराज प्रथम और समर द्वितीय रहे। छठी से आठवीं की पॉट रेस में नीतिश प्रथम और स्पर्श द्वितीय रहे। लड़कों में सौरभ और राघव दोनों प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें