फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पहली से आठवीं कक्षा की मूल्यांकन परीक्षा 20 से, तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नई शिक्षा नीति में इस बार विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत दी गई है। पहली से आठवीं कक्षा तक वार्षिक परीक्षा में असफल रहने या किसी विषय में कम अंक आने पर विद्यार्थियों को अब दोबारा अवसर मिलेगा। इसके लिए 20 अप्रैल से मूल्यांकन परीक्षा ली जाएंगी।
विज्ञापन


जिला एफएलएन समन्वयक अनिल मलिक ने बताया कि यह कदम विद्यार्थियों को सीखने का दूसरा अवसर देगा और उनकी बुनियादी शैक्षणिक क्षमता को मजबूत करने में सहायक होगा। जिले में कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या में बाल वाटिका में 3626, पहली में 6220, दूसरी में 7034, तीसरी में 8146, चौथी में 9388, पांचवीं में 9911, छठी में 9624, सातवीं में 9945 और आठवीं में 9552 विद्यार्थी शामिल हैं। इस तरह पहली से आठवीं के 73 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
बॉक्स


निपुण दक्षता के आधार पर मूल्यांकन

बाल वाटिका-3 से कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन निपुण दक्षता के आधार पर किया जाएगा। इसमें लिखित के साथ-साथ मौखिक परीक्षा भी शामिल है। इससे बच्चों की पढ़ने, लिखने, सुनने और समझने की क्षमता का समग्र आकलन किया जाएगा। वहीं चौथी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं एससीईआरटी द्वारा तैयार प्रश्नपत्रों के आधार पर ली जाएंगी। इन परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता और गणनात्मक कौशल को मजबूत करना है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई जा सकें।
विज्ञापन




वर्जन :



इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना और फेल होने के डर को कम करना है। अब छात्र अप्रैल में होने वाली असेसमेंट परीक्षा के जरिए अपनी कमियों को सुधारकर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


सुभाष चंद्र भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें