पानीपत। पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर से एक एएसआई का बेटा संदिग्ध हालात में लापता हो गया। एएसआई पिता ने उसे कोचिंग सेंटर से देरी से आने पर डांटा था। पिता ने उसके अपहरण की आशंका जताई है। थाना शहर की पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
सोनीपत के शामड़ी गांव के नीर सिंह ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह अब अपने परिवार के साथ पानीपत पुलिस लाइन में रहता है। उसका छोटा बेटा रितेश 12वीं कक्षा में पढ़ता है। वह शुक्रवार को समालखा स्थित सेंटर पर कोचिंग के लिए गया था। उसने देरी से आने पर उसको डांट दिया था। रितेश इसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस लाइन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। उसने आरोप लगाया कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया है।