फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला मित्र से मिलने पहुंचे एएसआई को जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। इसराना क्षेत्र के डाहर गांव में सोमवार को महिला मित्र से मिलने पहुंचे झज्जर पुलिस में तैनात एएसआई को परिजनों और ग्रामीणों ने पीट दिया। ग्रामीणों ने उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल एएसआई को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर और चेहरे समेत शरीर पर चोटें आई हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बहू एएसआई से मिलकर लकवाग्रस्त पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे थे। मामले में इसराना थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि एएसआई सोमवार को महिला के घर पहुंचा था। एक बच्चे ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में देख लिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को एकत्र होते देखकर एएसआई गाड़ी से निकलने का प्रयास करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि एएसआई ने पुलिस का रौब दिखाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पीट दिया। उसके सिर में गहरी चोट आ गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम उसे अस्पताल ले गई।

टायर की हवा निकाली
ग्रामीणों ने एएसआई की गाड़ी के एक टायर की हवा निकाल दी और आगे व साइड के शीशे तोड़ दिए। गाड़ी पर भी खून के निशान लग गए। एएसआई गांव में पुलिस की वर्दी की पेंट पहनकर आया था। चोट लगने के बाद उसके कपड़े भी खून से सन गए। सिर में गहरी चोट के कारण उसे एक निजी अस्पताल में भी उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन


21 सितंबर को की थी शिकायत
एएसआई के खिलाफ महिला की सास ने 21 सितंबर को जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में शिकायत दी थी। बताया था कि उसके छोटे बेटे की शादी करीब 25 साल पहले हुई थी। सोनीपत के एक गांव निवासी झज्जर पुलिस में एएसआई है और रिश्तेदारी के कारण उनके घर आता-जाता था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी बहू एएसआई की बुआ लगती है। महिला ने आरोप लगाया था कि एएसआई ने उसकी बहू को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों पर उसके बेटे को रास्ते से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
शिकायत के मुताबिक, बेटे को शराब और नींद की गोलियां दी गईं, जिसके बाद वह लकवाग्रस्त हो गया। उसे दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था। महिला का दावा है कि चिकित्सकों ने अत्यधिक नशीली गोलियों के सेवन को उसकी हालत का कारण बताया था। उसने यह भी आरोप लगाया कि संबंधों का विरोध करने पर एएसआई ने पुलिस का रौब दिखाकर मुकदमों में फंसाने की धमकी दी थी।

डाहर गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। घायल झज्जर पुलिस में एएसआई बताया गया है। गांव की एक महिला ने पिछले दिनों समाधान शिविर में शिकायत दी थी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। नए मामले में अभी किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

-प्रणय कुमार, डीएसपी, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें