फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुक्केबाजी में आर्यन मलिक प्रदेश का कर रहे नाम रोशन

विज्ञापन
आर्यन।
विज्ञापन
पानीपत। मुक्केबाज आर्यन अपनी प्रतिभा, मेहनत और जज्बे के दम पर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले आर्यन ने कम उम्र में ही मुक्केबाजी में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद हार न मानकर आर्यन अपने खेल में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

उनका आगे बढ़ने में उनके बड़े भाई उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं। आर्यन ने अब तक जिला स्तर पर तीन स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर एक स्वर्ण और एक रजत पदक और राष्ट्रीय स्तर पर एक कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं, इसके साथ ही अगस्त में गोहाना में आयोजित यूथ हरियाणा संघ मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी आर्यन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। आर्यन फिलहाल गांव नौल्था स्थित गीता यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। आर्यन के पिता संदीप कुमार का 15 साल पहले देहांत हो चुका है और मां मनीषा गृहिणी हैं।
आर्यन के बड़े भाई दिव्यांश प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और घर की जिम्मेदारियों को संभालते हुए अपने छोटे भाई के खेल को पूरा समर्थन दे रहे हैं। परिवार का यही सहयोग और प्रोत्साहन आर्यन के हौसले को हमेशा मजबूत करता है। पिछले कई वर्षों से आर्यन बुआना लाखू गांव स्थित पीएस एकेडमी में कोच सुरेंद्र के मार्गदर्शन में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें