फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेयर ने एससी बस्ती योजना के विकास कार्यों में पकड़ी कमी, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

विज्ञापन
स्थानीय लोगों से बात करते मेयर कोमल सैनी। स्रोत : कार्यालय
विज्ञापन
पानीपत। मेयर कोमल सैनी ने शुक्रवार को एससी बस्ती योजना के विकास कार्यों का मौका मुआयना किया। उन्होंने यहां कार्य संबंधित कमियों को पकड़ा और अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए। मेयर ने अधिकारियों को विकास कार्य समय पर गुणवत्तापूर्वक पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर कोमल सैनी शुक्रवार को वार्ड 22 में पहुंची। यहां एससी बस्ती योजना के अंतर्गत कराए विकास कार्यों का मौका देखा। इसके बाद क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद किया। उनसे विकास कार्यों का फीडबैक लिया। मेयर कोमल सैनी ने कई जगह सड़कों पर बीच में काम छोड़ने की कमी पकड़ी। अधिकारियों से बात की तो लोगों के कनेक्शन लेने पर टालना चाहा। मेयर ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।
मेयर कोमल सैनी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से 10 वार्डों की एससी बस्ती योजना के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें सड़क, गली, पेयजल, सीवरेज, नाली, पानी निकासी व अन्य मूलभूत सुविधा हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में अंत्योदय की भावना के साथ विकास कार्यों को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मेयर कोमल सैनी ने अधिकारियों को आदेश दिए कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं। इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें