पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल सीबीएसई क्लस्टर खेल प्रतियोगिता अंडर-19 का तीसरी बार चैंपियन बना। प्रतियोगिता हिसार के हांसी जिले के कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल में हुई। प्रतियोगिता 24 से 27 अगस्त तक हुई। सीबीएसई नेशनल खेलने के लिए विद्यालय की टीम सितंबर में वाराणसी जाएगी।
प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में दीपिका ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 800 मीटर में कांस्य पदक जीता। डिस्कस थ्रो में मन्नत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शॉटपुट में मन्नत ने कांस्य पदक जीता। 400 मीटर रिले रेस में दीपिका, आरुषि, अनुष्का, अंजलि व महक ने रजत पदक अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति से सुरेंद्र शिंगला, उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता व एथलीट कोच प्रदीप रहे।