पानीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला 8 सितंबर को लगाया जाएगा। मेले में देश की बहुराष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियों में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट व अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध होंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि यह आयोजन भारत सरकार की शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। मेले में सभी आईटीआई व 10वीं, 12वीं पासआउट विद्यार्थी भाग ले पाएंगे। मेले में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी आधार कार्ड और शैक्षणिक संबंधित दस्तावेज लेकर आएं और संस्थान में पंजीकरण करवाएं। संवाद