फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीबीएसई क्लस्टर खेल में तीसरी बार चैंपियन बना आर्य स्कूल

Tue, 02 Sep 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विजेता खिला​ड़ियों का स्वागत करती प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा व अन्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल सीबीएसई क्लस्टर खेल प्रतियोगिता अंडर-19 का तीसरी बार चैंपियन बना। प्रतियोगिता हिसार के हांसी जिले के कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल में हुई। प्रतियोगिता 24 से 27 अगस्त तक हुई। सीबीएसई नेशनल खेलने के लिए विद्यालय की टीम सितंबर में वाराणसी जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में दीपिका ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 800 मीटर में कांस्य पदक जीता। डिस्कस थ्रो में मन्नत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शॉटपुट में मन्नत ने कांस्य पदक जीता। 400 मीटर रिले रेस में दीपिका, आरुषि, अनुष्का, अंजलि व महक ने रजत पदक अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति से सुरेंद्र शिंगला, उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता व एथलीट कोच प्रदीप रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें