फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कबड्डी प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज बना चैंपियन

Thu, 16 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियों के साथ मुख्याति​थि थाना प्रभारी म​हीपाल व कोच। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज विजेता बना है। जबकि उप विजेता चौ. देवीलाल कन्या कॉलेज सिवाह की टीम रही।
कॉलेज में बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से अंतर-महाविद्यालय महिला कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। थाना पुलिस इसराना के प्रभारी महिपाल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि ये नेतृत्व और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को भी सिखाते हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरिओम ने प्रतिभागी टीमों का स्वागत किया और महिला शिक्षा तथा खेलों में उनकी भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लड़कियां आज किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चौधरी देवीलाल महाविद्यालय सिवाह गांव की टीम द्वितीय रही। विजेता टीम और द्वितीय टीम को जल्द कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अगले चरण की प्रतियोगिताओं के लिए चुना जाएगा। मौके पर जितेंद्र बरवाल, रेनू शर्मा, सारिका, डॉ. रजनी, जोगिंद्र नंबरदार व अनूप गुलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें