फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आर्य कॉलेज ने वॉलीबॉल के इंटर जोनल टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
इंटर जोनल पुरुष वॉलीबॉल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले आर्य कॉलेज के ​खिलाड़ी। - संस्थान
विज्ञापन
- फाइनल में पिछली बार की चैंपियन डीएवी कॉलेज करनाल को 3-1 से दी शिकस्त, नौ खिलाड़ियों का नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी कोचिंग कैंप के लिए चयन
विज्ञापन

- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज की पुरुष वॉलीबॉल टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से 27 से 29 अक्तूबर तक आयोजित इंटर जोनल पुरुष वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम ने फाइनल मुकाबले में पिछली बार की चैंपियन डीएवी कॉलेज करनाल को 3-1 से हराकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि आर्य कॉलेज की टीम ने शुरुआती मुकाबले में गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर को 3-0 से हराकर लीग चरण में प्रवेश किया। इसके बाद जनता कॉलेज कौल को 3-0 और दयाल सिंह कॉलेज करनाल को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में भी खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के साथ ही कॉलेज के नौ खिलाड़ियों अंकुर, योगेश, अभिराज राजपूत, हर्ष नागर, मृत्युंजय, रजत सिंह, उमेद सिंह, मंजीत राणा और रजनीश सिंह का कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की संभावित टीम के कोचिंग कैंप के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र शिंगला ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।
प्रबंधन समिति, प्राचार्य और उपाचार्या ने इस सफलता का श्रेय शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश तूर्ण और उनकी टीम के मार्गदर्शन को दिया।
11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें