फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कलाकारों को हर माह मिलेगी आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लुप्त होती पारंपरिक कलाओं और सांस्कृतिक विद्याओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार ने पहल शुरू की है। जिले के कलाकार, गुरु और शिष्य इस योजना में शामिल हाेंगे। सरकार ने पारंपरिक एवं विलुप्त होती कला विधाओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से विशेष छात्रवृत्ति योजना चलाई है। इस योजना के तहत पारंपरिक कलाओं का प्रशिक्षण दे रहे हैं या सीख रहे कलाकारों को शामिल किया गया है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि योजना का उद्देश्य कलाओं को संरक्षित करना और सांस्कृतिक विरासत को बचाना है। जिला सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी डॉ. सुनील बसताडा ने बताया कि योजना के अंतर्गत गुरु को 7,500 रुपये, प्रत्येक संगीतकार को 3,750 और प्रत्येक शिष्य को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
विज्ञापन


योजना में पात्रता का यह है मापदंड
आवेदक की आयु 50 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। संबंधित कला क्षेत्र में कम से कम 20 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। आवेदक को बायोडाटा और नवीनतम छायाचित्र सहित आवेदन करना होगा। कला क्षेत्र से संबंधित प्रमाण पत्रों की स्वयं प्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। सरकारी या मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्राप्त पुरस्कार,सम्मान के प्रमाणपत्र लगाने होंगे। प्रशिक्षण व्यवस्था के अनुसार एक गुरु के साथ चार शिष्य रखे जाएंगे। लोक नृत्य विधा में अधिकतम आठ शिष्य हो सकते हैं और आवश्यकता अनुसार एक या दो संगीतकार भी रखे जा सकते हैं। कलाकार हरियाणा सरकार के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की वेबसाइट पर जानकारी जुटा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें