पानीपत। जिला शिक्षा प्रशिक्षण व अनुसंधान संस्थान में कला व ललित कला प्राध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण में ललित कला प्राध्यापकों को कला की बारीकी बताई गई। इसमें समेकित शिक्षण, कैलीग्राफी, विद्यालय में कला का महत्व, कला का अन्य विषयों के पर चर्चा की। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर रितु शर्मा, कमलेश देवी सुधीर शर्मा, वेद प्रकाश और प्रवीण ने विभिन्न विषयों की जानकारी दी।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज ने कहा कि एक अध्यापक को पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। एक शिक्षक ही वास्तव में राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका अदा करता है। समय का उचित प्रबंधन एक शिक्षक के लिए आवश्यक होता है। इस मौके पर डायट वरिष्ठ प्राध्यापक लक्ष्मी नारायण, प्रशिक्षण संयोजक यशपाल सिंह, तकदीर सिंह, सुरेंद्र राठी, हरदीप सिंह, मोनिका चहल, प्रदीप मलिक मौजूद रहे। संवाद