पानीपत। यमुना एन्क्लेव स्थित आर्ट ऑफ लिविंग चैप्टर को पहला एडवांस कोर्स शिक्षक मिला। जिसका स्वागत सेंटर के सभी सदस्यों ने मिलकर किया। इस दौरान सेंटर में गुरु पूजा के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्टेट कॉर्डिनेटर कुसुम धीमान व दीपक सिंघल ने किया। स्टेट काॅर्डिनेटर ने बताया कि सेंटर को सुरेंद्र गोयल के रूप में पहला एडवांस कोर्स शिक्षक मिला है।
सुरेंद्र गोयल हैप्पीनेस कोर्स के भी चैप्टर के पहले प्रशिक्षक वर्ष 2004 में बनें थे और अब सहज समाधि ध्यान के भी चैप्टर के पहले प्रशिक्षक वर्ष 2019 में बनें। बंगलौर स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से एडवांस कोर्स प्रशिक्षक की ट्रेनिंग प्राप्त कर व गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद प्राप्त कर पानीपत सेंटर पर पहुंचे हैं। कार्यक्रम में सत्संग के दौरान भजन गाए गए जिससे वातावरण भक्तिमय हुआ। इस अवसर पर दीपक सिंघल व पूजा सिंघल, कृष्णा गुप्ता, गीता गोयल, विजय, अनामिका, संजीव मनचंदा, गौतम सेतिया उपस्थित रहे। संवाद